Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल में समुद्र में लापता ट्रॉलर बरामद, नौ मछुआरों के शव मिले, छह की तलाश जारी Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में आज से लागू हो गया नया गुंडा नियंत्रण कानून Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic

मणिपुर पुलिस ने केसीपी और प्रेपाक (प्रो) कैडरों को किया गिरफ्तार, हथियार बरामद

मणिपुर पुलिस ने अलग-अलग अभियान चलाकर विभिन्न संगठनों के विद्रोहियों को गिरफ्तार किया

13 Feb 2025

मणिपुर पुलिस ने केसीपी और प्रेपाक (प्रो) कैडरों को किया गिरफ्तार, हथियार बरामद

मणिपुर पुलिस ने अलग-अलग अभियान चलाकर विभिन्न संगठनों के विद्रोहियों को गिरफ्तार किया। अभियान में भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक भी बरामद किए गए। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि इम्फाल वेस्ट जिले के लामसांग थाना क्षेत्र के कामेंग सबल में छापेमारी कर केसीपी (पीडब्ल्यूजी) के चार सक्रिय कैडरों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार कैडरों की पहचान ताखेलमयुम विक्टर (23), हुईड्रोम विकास सिंह उर्फ सनमाचा (25), ओइनाम नाओचा उर्फ मैक्स (19) और अवुंगशी जॉन (33) के रूप में हुई है। ये कैडर हाल ही में रंगदारी वसूलने, धन की मांग करने और इम्फाल क्षेत्र के दुकानों, पत्थर क्रशरों, सरकारी कर्मचारियों और फार्मेसियों से उगाही में शामिल थे।

इनके कब्जे से बरामद हथियारों में तीन लोडेड .32 पिस्तौल (सात राउंड के साथ), दो लोडेड 9मिमी पिस्तौल (10 राउंड के साथ), एक खाली 9मिमी खोखा, 113 दान कार्ड, एक बाओफेंग हैंडसेट, तीन मोबाइल फोन, दो दोपहिया वाहन तथा दो नोटबुक शामिल हैं। इसके अलावा, काकचिंग जिले के इरुमपाल क्षेत्र से काकचिंग थाना पुलिस ने केसीपी (सिटी मैतेई) के एक सक्रिय कैडर मोइरांगथेम गोबिन उर्फ खाबा मैतेई (38) को गिरफ्तार किया। वह काकचिंग और थौबल जिलों में लोगों से रंगदारी वसूलता था। उसके कब्जे से दो मोबाइल फोन तथा एक चारपहिया वाहन बरामद किया गया।

एक अन्य अभियान में, मणिपुर पुलिस ने इम्फाल वेस्ट जिले के सिंगजमई ओक्रम लैकाई से प्रेपाक (प्रो) संगठन के सक्रिय कैडर पेबम धाकेशोर सिंह (51) को गिरफ्तार किया। वह सिंगजमई क्षेत्र में धन उगाही में शामिल था और उसे यह काम करने के लिए उसके सहयोगी सनाजाओबा ने एक मोबाइल फोन दिया था। उसके कब्जे से बरामद सामानों में एक मोबाइल फोन, एक वॉलेट, आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड और पैन कार्ड तथा एक नोटबुक शामिल हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


सीपी और प्रेपाक (प्रो) कैडरों गिरफ्तार
मणिपुर पुलिस ने अलग-अलग अभियान चलाकर विभिन्न संगठनों के विद्रोहियों को गिरफ्तार किया





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News